#बस्ती_न्यूज
क्षेत्र के रामरेखा मंदिर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देर शाम एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें दयाशंकर मिश्र और प्रवीन पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला पंचायत सदस्य विक्रमजोत प्रथम आदित्य पांडेय विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर आदित्य पांडेय, प्रवीण पाठक और दयाशंकर मिश्र ने भगवान परशुराम जयंती के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में दुर्गेश मिश्र, डॉ. रामगोपाल शुक्ला, सचिन पांडेय, प्रेम पांडेय, अनाद्रि मिश्र, शंटी सिंह, रजनीश पाठक, राजीवधर द्विवेदी और प्रवीण धर द्विवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
भगवान परशुराम जयंती पर विचार गोष्ठी:रामरेखा मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












