Homeदेश (National)कल पाकिस्तान पहुंचेगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, ट्रंप बोले- अबकी कोई नरमी नहीं

कल पाकिस्तान पहुंचेगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, ट्रंप बोले- अबकी कोई नरमी नहीं

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता जल्द शुरू होगी। डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि सोमवार को अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचेगा। जहां ईरान के साथ स्थायी युद्धविराम के तरीकों पर चर्चा होगी। ट्रंप ने धमकी भरे लहजे में कहा कि हम अच्छी डील पेश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वह (ईरान) इसे स्वीकार कर लेंगे। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो अमेरिका ईरान के हर एक पावर प्लांट और सभी पुलों को तबाह कर देगा। अब और कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

उधर, ईरान का कहना है कि अमेरिका के साथ बातचीत में प्रगति हुई है। मगर समझौता होना अब भी काफी दूर है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी तेहरान ने कड़ा रुख अपना लिया है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबाफ ने कहा कि जब हमारे खुद के जहाज होर्मुज से नहीं गुजर सकते तो दूसरों को भी इस रास्ते से गुजरने देना असंभव है। अब उनके इस बयान से टकराव बढ़ने की आशंका है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘ईरान ने कल होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलियां चलाने का फैसला किया। यह हमारे युद्धविराम समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन है। कई गोलियां एक फ्रांसीसी जहाज और यूनाइटेड किंगडम के एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाकर चलाई गईं। यह बिल्कुल भी ठीक नहीं था।’

यह भी पढ़ें: ‘किसी भी पल शुरू हो सकता है युद्ध’, ईरान की धमकी के बाद इजरायल में हाई अलर्ट

ट्रंप ने आगे लिखा, ‘मेरे प्रतिनिधि इस्लामाबाद (पाकिस्तान) जा रहे हैं। वह कल शाम वहां बातचीत के लिए पहुंचेंगे। ईरान ने हाल ही में होर्मुज को बंद करने का ऐलान किया। यह अजीब बात है, क्योंकि हमारी नाकेबंदी ने इसे पहले ही बंद कर दिया है। वे अनजाने में हमारी मदद कर रहे हैं और इस मार्ग के बंद होने से उनका हर दिन 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है। अमेरिका का इसमें कोई नुकसान नहीं है।’

ट्रंप ने कहा कि असल में कई जहाज अभी अमेरिका के टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का की ओर जा रहे हैं, ताकि वहां से माल लाद सकें। यह सब आईआरजीसी की मेहरबानी से हो रहा है, जो हमेशा खुद को ‘कठोर आदमी’ साबित करने की कोशिश में रहता है! हम एक बहुत ही निष्पक्ष और उचित समझौता पेश कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वे इसे स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो अमेरिका ईरान के हर एक पावर प्लांट और हर एक पुल को तबाह कर देगा। अब और कोई ‘नरमी’ नहीं!

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में किया बिहू डांस, हिमंता ने शेयर कर दिया वीडियो

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वह (ईरान) बहुत जल्दी और आसानी से घुटने टेक देंगे। अगर वे इस समझौते को नहीं मानते हैं तो जो करना जरूरी है और जो पिछले 47 सालों से दूसरे राष्ट्रपतियों द्वारा ईरान के साथ किया जाना चाहिए था, उसे पूरा करना मेरे लिए गर्व की बात होगी। अब ईरान की इस ‘किलिंग मशीन’ को खत्म करने का समय आ गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments