Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में खंभा टूटा, आधे गांव की बिजली गुल:तीन दिन से आपूर्ति...

बस्ती में खंभा टूटा, आधे गांव की बिजली गुल:तीन दिन से आपूर्ति ठप, ग्रामीण गर्मी-अंधेरे से परेशान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज विकासखंड के मरोटिया तिवारी गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। एक बिजली का खंभा टूटने के कारण आधे गांव में अंधेरा छाया हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग की ओर से अब तक खंभा बदलने या आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। तीन दिन से बिजली न होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए यह स्थिति बेहद मुश्किल भरी हो गई है। रात के समय मच्छरों का प्रकोप और अंधेरा उनकी परेशानी को और बढ़ा रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घरों में लगे टुल्लू पंप (मोटर) काम नहीं कर रहे हैं, जिससे पीने और दैनिक उपयोग के पानी की भारी किल्लत हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने स्थानीय बिजली विभाग के अधिकारियों और लाइनमैन को कई बार इस समस्या की सूचना दी है, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। विभाग की कथित लापरवाही से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular