Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हड़खोड़ा शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब:सावन के तीसरे सोमवार पर...

हड़खोड़ा शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब:सावन के तीसरे सोमवार पर रात 2 बजे से लगी कतारें


सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर हड़खोड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार रात करीब दो बजे से ही महिला और पुरुष श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध होकर पहुंचने लगे। भक्तों ने भगवान शिव को दूध, लावा और जल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। दर्शन के दौरान इरशाद, सद्दाम और वाजिद अली नामक व्यक्तियों ने 50 गुब्बारे आसमान में छोड़े। उन्होंने कुछ गुब्बारे छोटे बच्चों में भी वितरित किए। मंदिर समिति के अध्यक्ष अनूप पांडेय ने बताया कि मान्यता है कि लगभग सौ वर्ष पूर्व भगवान शिव स्वयं धरती को चीरकर प्रकट हुए थे। इसी कारण इस शिवलिंग को झारखंडी महादेव के नाम से जाना जाता है। प्रचलित मान्यता के अनुसार, स्वयं प्रकट हुए शिवलिंग के ऊपर मंदिर का निर्माण नहीं किया जाता है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्य व्यवस्था संभालने में सक्रिय रहे। इस दौरान संरक्षक प्रहलाद पटेल, अध्यक्ष अनूप पांडेय, व्यवस्थापक जोखन कन्नौजिया, चंद्रशेखर प्रजापति, आशीष पांडेय, बैंक पांडेय और अशोक पटेल सहित समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular