Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पांडव युगीन झूंगीनाथ धाम में उमड़ा जनसैलाब:श्रावण के तीसरे सोमवार पर भक्तों...

पांडव युगीन झूंगीनाथ धाम में उमड़ा जनसैलाब:श्रावण के तीसरे सोमवार पर भक्तों की लगी लंबी कतारें

#बस्ती_न्यूज

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को पांडवकालीन बाबा झूंगीनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही हजारों की संख्या में शिवभक्तों की लंबी कतारें लग गईं। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। मान्यता है कि इस शिवलिंग की स्थापना पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान की थी। इसी कारण सावन में यहां जलाभिषेक का विशेष महत्व है। सुबह 3 बजे से ही मंदिर के पट खुलते ही भक्तों ने गर्भगृह में जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल से बाबा का जलाभिषेक किया। सोमवार होने के चलते आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंचे थे। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular