श्रावस्ती।अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी के निर्देशन में श्रावस्ती पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही* के क्रम में आज दिनांक 17.08.2026 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक थाना को0 भिनगा पुलिस टीम के साथ रात्रिगश्त में भ्रमणशील थे कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अण्टा तिराहे से जानकी नगर जाने वाले रास्ते पर कुछ चोर चोरी की योजना बना रहे है।मुखबिर की इस सूचना पर थाना को0 भिनगा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अपराधियों की घेराबन्दी की गयी तो अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। जिससे बचाव करते हुये का0 प्रवीण पाण्डेय गिरकर घायल हो गये। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी तथा मौके से घायल सहित कुल 02 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं मौके से दो अपराधी फरार हो गये । घायल अभियुक्त मंगरे पुत्र ठगई सा0 गोबार दा0 वर्गा वर्गा थाना कोतवाली भिनगा को इलाज हेतु सीएचसी भिनगा ले जाया गया है।
01 अन्य गिरफ्तार अभियुक्त लूची पुत्र भिले सा हनुमानगढी थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती से पूछताछ की जा रही है।
फरार अभियुक्त गिरीश बहेलिया पुत्र रामनरेश निवासी हनुमानगढ़ी कस्बा भिनगा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती व शिवकुमार जायसवाल उर्फ दुबे पुत्र बाबूराम निवासी गोबार थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती की तलाश हेतु पुलिस टीमें गठित कर चेकिंग की जा रही है। घायल कर्मचारी व अभियुक्त का इलाज सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र भिनगा में चल रहा है। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है । वर्तमान में शान्ति व्यवस्था कायम है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1- (घायल ) मंगरे प्रसाद पुत्र ठगई (जाति चमार ) निवासी ग्राम गोबार दाखिला वर्गा वर्गी थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
2- लूची पुत्र भिले निवासी हनुमानगढ़ी क़स्बा भिनगा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती ( गिरफ्तार)
बरामदगी
1- 01 अवैध देसी तमंचा 315 बोर
2- 02 जिंदा कारतूस 315 बोर
3- 02 खोखा कारतूस 315 बोर
4- 01 नाजायज चाकू
5- चोरी करने के उपकरण
6- थाना स्थानीय व थाना सिरसिया व थाना सोनवा से चोरी किये गए जेवरात, नगदी, सामान,कपड़े, अभिलेख, आदि












