HomeHealth & Fitnessबिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मोत

बिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मोत

लखीसराय। ब‍िहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर के बाहर भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई। जहां रात में बिजली का पोल तार सहित गिर गया था। सोमवार की सुबह मंदिर में जल चढ़ाने आए कांवरियों के बीच पोल में करंट फैलने की अफवाह फैल गई और भगदड़ की वजह से बड़ा हादसा हो गया।

DM ने बताई भगदड़ की वजह
लखीसराय जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े छह और सात बजे के बीच भीड़ अचानक बढ़ गई थी। इसकी वजह दो ट्रेनों का भी एक साथ ठहराव भी थी। 

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की लाइन अशोकधाम हॉल्ट तक पहुंच गई थी। हॉल्ट पर दो ट्रेनें रुकी हुई थीं। अचानक वहां बिजली का एक खंभा गिर गया। यह खंभा पुरुषों की लाइन के दाईं ओर था।

खंभा गिरने पर अफवाह फैल गई कि लोगों पर बिजली का तार (लाइव वायर) गिर गया है, लेकिन वह केबल वायर था। इससे बाईं ओर महिलाओं की लाइन पर दबाव बन गया। इस वजह से महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं।

2 मिनट के अंदर हुआ हादसा
DM ने बताया कि पुलिस प्रशासन सुबह 3 बजे से ही वहां गश्त कर रहा था। यह सब अचानक 2 मिनट के अंदर हुआ। प्रशासन की टीम अभी सदर अस्पताल में हैं। मरने वाली सभी महिलाएं हैं। मरने वालों की सही संख्या का पता लगाया जा रहा है।

वहीं, एक श्रद्धालु ने बताया कि वह लाइन में लगी हुई थी, तभी पीछे से 10-12 महिलाओं ने पीछे धक्का दिया और वह बेहोश हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular