#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कप्तानगंज के तिलकपुर स्थित बाबा जागेश्वर नाथ धाम सहित क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई।तिलकपुर स्थित बाबा जागेश्वर नाथ धाम पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भोर होते ही मंदिर परिसर में कतारबद्ध होकर श्रद्धालु पहुंचने लगे, और यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।जलाभिषेक करने वालों में गोविंद निषाद, राहुल निषाद, दीपेश सिंह, रवि सिंह, संजय चौधरी, निखिल विश्वकर्मा, राहुल शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और फूल-माला अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर नगर थाने की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को कतार में लगकर सुगमता से दर्शन-पूजन का अवसर मिला। पुलिस बल द्वारा लगातार गश्त की जा रही थी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।तिलकपुर के अतिरिक्त पोखरा शिव मंदिर, परखती खाट शिव मंदिर और कौड़ीकौल स्थित स्वर्गद्वारी मंदिर सहित ब्लॉक क्षेत्र के सैकड़ों शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालु दिनभर मंदिरों में डटे रहे।कप्तानगंज थाने की पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र के सभी मंदिरों पर शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक कराया गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल पूरी तरह चौकस था।स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन के महीने में तिलकपुर स्थित बाबा जागेश्वर नाथ धाम पर श्रद्धालुओं की आस्था हर साल बढ़ती जा रही है। कप्तानगंज और नगर थाना पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किए गए थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़:बस्ती के कप्तानगंज में बाबा जागेश्वर नाथ धाम पर जलाभिषेक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












