Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)BJP केवल राजनीतिक दल नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम-पंकज चौधरी:बोले- सरकार बिना...

BJP केवल राजनीतिक दल नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम-पंकज चौधरी:बोले- सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही


महराजगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर कतरारी सीमा पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। जैसे ही उनका काफिला जनपद की सीमा में पहुंचा, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि पंकज चौधरी का जनपद से गहरा जुड़ाव है और उनके नेतृत्व में क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। पंकज चौधरी ने कहा कि महराजगंज की धरती से उन्हें हमेशा स्नेह और ऊर्जा मिलती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से महराजगंज में विकास की गति और तेज होगी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments