मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मोटरसाइकिल मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर गिर गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिंगा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा निवासी रामू गौतम (32) पुत्र रामसनेही गौतम अपने ससुराल तुराबगांव से वापस घर लौट रहे थे। मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग पर स्थित चिंता चौराहा के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस (यूपी 32 बीजी 8816) के ईएमटी गिरजेश सिंह और पायलट सुरजीत कुमार तिवारी ने घायल रामू गौतम को प्राथमिक उपचार दिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में चिकित्सक डॉ. खुर्शीद खान ने रामू गौतम का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, डॉ. खान ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिंगा रेफर कर दिया।
मल्हीपुर में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर घायल:चिंता चौराहा के पास हादसा, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












