Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परतावल में सीओ सदर ने पैदल गश्त की:सुरक्षा व्यवस्था परखी, अराजक तत्वों...

परतावल में सीओ सदर ने पैदल गश्त की:सुरक्षा व्यवस्था परखी, अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया


महराजगंज जनपद के सदर सीओ अंकुर गौतम ने गुरुवार को देर रात श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कस्बे में पैदल गश्त की। यह गश्त पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। इस दौरान सीओ ने श्यामदेउरवा पुलिस के साथ प्रमुख मार्गों, चौराहों और भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। गश्त का मुख्य उद्देश्य अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देना था। सीओ ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया और लोगों को जागरूक भी किया। इस पैदल गश्त में सीओ सदर अंकुर गौतम के साथ थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, परतावल चौकी इंचार्ज अमित सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments