श्रावस्ती जिले के भटपुरवा गांव में आयोजित भटपुरवा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला नासिरगंज और अचरौरा टीमों के बीच खेला गया। 8 ओवर के इस मैच में नासिरगंज ने अचरौरा को 42 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर अचरौरा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी नासिरगंज की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 97 रन बनाए और अचरौरा के सामने 98 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अचरौरा की टीम के बल्लेबाज कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। टीम 8 ओवर में केवल 55 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ नासिरगंज की टीम ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
नासिरगंज ने अचरौरा को 42 रनों से हराया:भटपुरवा प्रीमियम लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंची
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












