Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में कांवरिया शिव भक्त मंदिर पहुंचे:अयोध्या से जल लाकर रात 12...

बस्ती में कांवरिया शिव भक्त मंदिर पहुंचे:अयोध्या से जल लाकर रात 12 बजे करेंगे जलाभिषेक

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के साउघाट क्षेत्र और पचदेवरी गांव से शिव भक्त सावन मास में अयोध्या से पवित्र जल लाने के लिए निकले हैं। ये कांवरिया मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे हैं। वे पचदेवरी स्थित शिव मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे। इन भक्तों द्वारा लाया गया जल आज रात 12 बजे के बाद भगवान शिव को अर्पित किया जाएगा। इस जलाभिषेक के लिए गांव की महिलाओं ने मंदिरों की साफ-सफाई और पूजा-पाठ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्थानीय निवासी आनंद कुमार, विवेक कुमार, महेश कुमार, यशवंत पाल, रघुवीर और अभय ने बताया कि सावन के इस पवित्र माह में अयोध्या से लाए गए जल से रात 12 बजे के बाद जलाभिषेक संपन्न होगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments