महराजगंज के पकड़ी नौनिया से खुटहा को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित एक क्षतिग्रस्त पुलिया और जर्जर सड़क क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। बरसात के कारण पुलिया के आसपास जलभराव और सड़क कटान से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले ग्रामीणों, स्कूली छात्र-छात्राओं और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान पुलिया के आसपास पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और बिगड़ जाती है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी होती है। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।ग्रामीण रामनिवास, दुर्गा, दिनेश, ओमप्रकाश और राजाराम सहित अन्य निवासियों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त पुलिया तथा सड़क का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कार्य नहीं किया गया, तो बरसात के दौरान किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।ग्रामीणों ने जनहित में प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए पुलिया और सड़क की मरम्मत कराने तथा सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के पकड़ी नौनिया-खुटहा मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त:ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की, आवागमन जोखिम भरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












