Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:ईंट भट्ठे के पास...

बस्ती में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:ईंट भट्ठे के पास खेत में मिला शव; परिजनों ने जताई पारिवारिक कलह की आशंका

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव पीपल के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के बाहर ईंट भट्ठे के पास खेत में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है। मृतक की पहचान मुइली गांव निवासी 35 वर्षीय विनय कुमार कन्नौजिया, पुत्र बाबूलाल कन्नौजिया, के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक विनय शनिवार रात करीब 11 बजे बिना किसी को बताए घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह करीब छह बजे खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने ईंट भट्ठे के पास पीपल के पेड़ से उनका शव लटकता देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। विनय अपने पीछे पत्नी, सात वर्षीय बेटे और करीब एक वर्ष की बेटी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने जताई पारिवारिक कलह की आशंका परिजनों ने प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक कलह की आशंका जताई है। हालांकि, उन्होंने किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पैकोलिया थानाध्यक्ष मोतीचंद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments