#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को सड़क से उठाया और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कप्तानगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद 26 वर्षीय हरेंद्र विश्वकर्मा, पुत्र केशवराम, निवासी ग्राम भरूं, को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों की हालत गंभीर हादसे में घायल 23 वर्षीय विवेक, पुत्र स्वर्गीय रामकिशोर, और दुर्विजय, पुत्र राम प्रसाद, दोनों निवासी भरूं, की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घायल युवकों का उपचार जारी है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में पिकअप ने बाइक सवार तीन को मारी टक्कर:एक की मौत, दो गंभीर घायल; चालक वाहन छोड़कर फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












