Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस:ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को...

संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस:ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि

#बस्ती_न्यूज

विक्रमजोत विकास क्षेत्र के संत तुलसीदास इंटर कॉलेज बस्थनवां में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार पाठक और संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप नारायण पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने बच्चों के साथ देश की स्वाधीनता से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसके उपरांत छात्रों को मिष्ठान्न वितरित किए गए। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक लक्ष्मण पाण्डेय, संतोष कुमार शुक्ल, एसपीएन पाण्डेय, अशोक गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, विनोद कुमार त्रिपाठी, ध्रुव कुमार मिश्र, श्याम शंकर पाल, पुरुषोत्तम आर्य, धर्मेंद्र मोहन मिश्र, प्रज्ञा मौर्या, राजीव कुमार, शफी मोहम्मद, सर्वेश पाण्डेय, श्याम भूषण सिंह, अवधेश पाण्डेय, छट्ठीराम यादव, वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार पाण्डेय, अशोक तिवारी, जितेंद्र तिवारी, अरविन्द कुमार वर्मा और घिसियावन सहित कई लोग मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular