जमुनहा के बरगदहा गौशाला बागिया में स्थित अङ्गुढ़ा बाबा मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को शिवाला में पूजा पाठ करते हुए। सावन माह के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र, फूल आदि अर्पित कर पूजा-अर्चना की।कई शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। बरगदहा गौशाला बागिया में स्थित अङ्गुढ़ा बाबा मंदिर में भी सावन के अंतिम सोमवार पर विशेष पूजा-पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की खुशहाली के साथ ही क्षेत्र, समाज और पूरे विश्व के कल्याण की कामना की। सावन के अंतिम सोमवार के कारण शिव मंदिरों में विशेष उत्साह देखा गया।
सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में भीड़ उमड़ी:श्रावस्ती में भक्तों ने शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की
RELATED ARTICLES












