Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में नए एसडीओ ने संभाला कार्यभार:बिजली व्यवस्था सुधारने का भरोसा, लो...

सिसवा में नए एसडीओ ने संभाला कार्यभार:बिजली व्यवस्था सुधारने का भरोसा, लो वोल्टेज-फॉल्ट से मिलेगी राहत


सिसवा विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार को नवागत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) तुषार सिंह ने कार्यभार संभाला। उन्होंने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया। कार्यभार ग्रहण करते ही एसडीओ सिंह ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीओ तुषार सिंह ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के विस्तार के कारण बिजली का लोड लगातार बढ़ा है। उन्होंने पोखरा टोला, सब्जी मंडी और इस्टेट चौराहा क्षेत्र में बढ़े हुए लोड की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर बिजली की केबलें खराब पाई गईं। इन खराब केबलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र बदलने के निर्देश दिए गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली बिजली बाधित होने की समस्या से राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता कम है या नए ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता है, वहां जल्द ही नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित कराने का प्रयास किया जाएगा। उनकी प्राथमिकता सायर स्थान रोड पर नया ट्रांसफॉर्मर लगाना है। इससे सायर स्थान, प्रेमचित्र मंदिर रोड, फल मंडी और मेन मार्केट में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज और लोकल फॉल्ट की समस्या का समाधान हो सकेगा। इसके अतिरिक्त, सेनानी नगर वार्ड में भी नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की योजना पर काम किया जाएगा। एसडीओ ने नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में शाम के पीक आवर के दौरान अनावश्यक विद्युत उपकरणों का कम उपयोग करें, ताकि पूरे क्षेत्र में निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments