Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कैली अस्पताल में हेपेटाइटिस बी-सी मरीजों की स्क्रीनिंग:विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता...

कैली अस्पताल में हेपेटाइटिस बी-सी मरीजों की स्क्रीनिंग:विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता और उपचार की जानकारी दी गई

#बस्ती_न्यूज

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक हॉस्पिटल कैली के मेडिसिन विभाग और माइक्रोबायोलॉजी विभाग की देखरेख में हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी के प्रति जागरूकता और स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मरीजों की स्क्रीनिंग कर संक्रमण की पहचान और उपचार की जानकारी दी गई। हेपेटाइटिस के नोडल अधिकारी डॉक्टर आर डी पटेल ने बताया कि वर्तमान में ओपेक अस्पताल कैली में हेपेटाइटिस बी के 68 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं हेपेटाइटिस सी के दस मरीजों को दवा दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि हेपेटाइटिस सी के 58 मरीज उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। डॉ. पटेल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हेपेटाइटिस संक्रमण की समय रहते पहचान कर मरीजों को उचित उपचार उपलब्ध कराना तथा लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। मरीजों को सुरक्षित रक्त चढ़ाने, संक्रमित सुई के उपयोग से बचने, स्वच्छता अपनाने तथा हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण कराने की सलाह भी दी गई। डॉ. पटेल ने जोर देकर कहा कि समय पर जांच और नियमित इलाज से हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। अस्पताल में हेपेटाइटिस से पीड़ित मरीजों को आवश्यक जांच, परामर्श और उपचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एल. कनौजिया, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमित सिंह, डॉ. विनोद मोर्या, डॉ. तारा प्रकाश चौधरी, डॉ. वंदना गिरी, डॉ. सचिन गुप्ता और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments