श्रावस्ती के इकौना तहसील क्षेत्र में सेमगढ़ा चौराहा से डीके जनता और जानकी नगर जाने वाले मार्ग को दुरुस्त कर दिया गया है। दैनिक भास्कर में समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के महज तीन दिन बाद सड़क को टूटे ईंट-पत्थरों से पटवाकर ठीक किया गया। इससे लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या से जूझ रहे राहगीरों और स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिली है। यह मार्ग लंबे समय से कई जगह पानी से भरा रहता था, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती थी। विशेषकर स्कूली बच्चों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ता था, जिससे उनके फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता था। इससे उनकी किताबें और कॉपियां भी खराब हो जाती थीं। इस मार्ग से बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर आवागमन करते हैं। सड़क सुधरने के बाद अब लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा हो रही है। स्थानीय निवासियों में नवाब, डॉक्टर इम्तियाज खान, सोहराब और रमजान अली ने दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाने और खबर प्रकाशित करने के लिए धन्यवाद दिया।
सेमगढ़ा चौराहे की सड़क 3 दिन में सुधरी:दैनिक भास्कर की खबर के बाद राहगीरों को मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!






