#बस्ती_न्यूज
छावनी पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.03 लाख रुपए निकाल लिए। यह घटना थाना क्षेत्र के बाघानाला गांव के निवासी के साथ हुई। थानाध्यक्ष छावनी चन्दन कुमार ने बताया कि अज्ञात युवक के ऊपर 1.03 लाख रुपए खाते से ट्रांजेक्शन कर धोखाधड़ी की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार, बाघानाला निवासी अखिलेश बाबूराम मौर्या पुत्र बाबूराम का खाता एसबीआई चपिलाव शाखा में है। अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 24 अप्रैल को 93,333 रुपए और 25 अप्रैल को 10,000 रुपए का गलत ट्रांजेक्शन किया। कुल 1,03,333 रुपए की धोखाधड़ी हुई। पीड़ित ने इस धोखाधड़ी की सूचना बैंक की स्थानीय शाखा को दी और अपना खाता बंद करवा दिया। छावनी पुलिस ने अखिलेश बाबूराम मौर्या की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमोढ़ा खास में खाते से 1.03 लाख निकाले:छावनी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












