Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में हाईस्कूल-इंटर के 21 मेधावी सम्मानित:डीएम ने 21-21 हजार के चेक,...

श्रावस्ती में हाईस्कूल-इंटर के 21 मेधावी सम्मानित:डीएम ने 21-21 हजार के चेक, मेडल प्रशस्ति पत्र दिये


श्रावस्ती में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ‘मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह’ में हाईस्कूल के 11 और इंटरमीडिएट के 10 विद्यार्थियों सहित कुल 21 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये का चेक, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रोत्साहन योजनाओं और सम्मान कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया जा रहा है। विधायक रामफेरन पाण्डेय ने युवाओं के तकनीकी सामर्थ्य को प्रदेश की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा के लिए आधुनिक संसाधन, लैपटॉप और स्मार्टफोन उपलब्ध कराकर छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सलाह दी, जिससे सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि मेहनत से बढ़कर सफलता का कोई सूत्र नहीं है। उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम के महत्व पर जोर दिया। गर्ग ने विद्यार्थियों से ज्ञानवान होने के साथ-साथ संस्कारवान बनने की भी अपील की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित होने वाले हाईस्कूल के मेधावियों में नौशाद, सचिन शुक्ला, अमर प्रकाश, रोशनी वर्मा, लकी, आयुष्मान पटेल, दिव्यांशी गुप्ता, कमल तिवारी, आदित्य पाठक, शची शर्मा और दामिनी वर्मा शामिल रहे। इंटरमीडिएट से मुस्कान यादव, खुशी श्रीवास्तव, सविता यादव, सुशील मिश्र, आँचल मौर्या, नेहा सिंह यादव, अंशिका, अंशिका यादव, आभा ज्योति और सौरभ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के संदेश के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments