भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में 2570 किलोग्राम विदेशी अखरोट जब्त किए हैं। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 517/2 के पास की गई। जानकारी के अनुसार, सीमा से भारत की ओर 10 मीटर अंदर समवाय आसूचना के आधार पर 22वीं वाहिनी ‘बी’ समवाय के सहायक कमांडेंट श्री सैफवान एन. और पुलिस चौकी सोनौली की टीम ने नेपाल से आ रहे एक ट्रक (गाड़ी नंबर RJ14GJ 5722) की तलाशी ली। ट्रक में एक अलग केबिन बनाकर 103 बोरियों में कुल 2570 किलोग्राम विदेशी अखरोट छिपाकर रखे गए थे। यह ट्रक काठमांडू से अखरोट लेकर भारत आ रहा था और इसे दिल्ली ले जाया जा रहा था। इस मामले में हरियाणा निवासी साहिब खान नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति, जब्त किए गए अखरोट और ट्रक को नौतनवा कस्टम विभाग को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। इस अभियान में सशस्त्र सीमा बल की ओर से सहायक कमांडेंट श्री सैफवान एन., उपनिरीक्षक पूरन कुमार शर्मा, मुख्य आरक्षी बाघ दीपक मनी, आरक्षी सामान्य शिवा कुमार पी और आरक्षी सामान्य चंदन कुमार पंडित शामिल थे। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री गौरव यादव और आरक्षी वासुदेव यादव मौजूद थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भारत-नेपाल सीमा पर 2570 किलो अखरोट जब्त:SSB और पुलिस ने ट्रक से पकड़े विदेशी अखरोट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












