Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, 3 महिलाएं घायल:वाल्टरगंज मार्ग पर सवारियों से...

बस्ती में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, 3 महिलाएं घायल:वाल्टरगंज मार्ग पर सवारियों से भरा टेम्पो गड्ढे में पलटा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में देईपार-माणिकचंद मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में तीन महिलाएं घायल हो गईं। बेलहसा नहर पुल के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सवारियों से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में टेम्पो में सवार खलीकुननिशा (22), फरजाना (23) और हिना (15) घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। परिजन सरकारी एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। इस दुर्घटना के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। वाल्टरगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments