भारत-नेपाल सीमा पर संतलिया पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 42वीं वाहिनी के जवानों ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीमा पार आने-जाने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों की तलाशी ली गई। यह अभियान गुरुवार शाम करीब सात बजे बहराइच के नवाबगंज स्थित भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चलाया गया। चेकिंग के बाद ही वाहनों और पैदल लोगों को आगे जाने दिया गया। सीमा पर अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। संतलिया पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में एसएसबी इंस्पेक्टर प्रशांत भारद्वाज, एएसआई रूपेश कोपाल, जीपी चतुर्वेदी, मीता लाल शर्मा, पंकज साहू, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे। अभियान के तहत गंगापुर चौराहा, संतलिया और गुलहरिया जैसे विभिन्न स्थानों पर सघन तलाशी ली गई।
भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान:बहराइच में पुलिस और SSB जवानों ने वाहनों-यात्रियों की तलाशी ली
RELATED ARTICLES












