महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार तड़के 22वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी शीतलापुर टीम ने 304 किलोग्राम चाइनीज लहसुन जब्त किया। हालांकि, एसएसबी की भनक लगते ही तस्कर सामान छोड़कर नेपाल फरार हो गए। एसएसबी को शनिवार सुबह करीब 4:40 बजे विश्वसनीय सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, ग्राम लक्ष्मीपुर के समीप सीमा स्तंभ संख्या 503 और 504 के बीच भारतीय क्षेत्र में लगभग 100 मीटर अंदर गन्ने के खेत में अवैध रूप से लाया गया चाइनीज लहसुन छिपाकर रखा गया था। सूचना मिलते ही नाका पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। निगरानी के दौरान कुछ संदिग्ध लोग खेत की ओर बढ़ते दिखाई दिए। एसएसबी जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन जवानों को देखते ही तस्कर मौके पर रखे बोरे छोड़कर नेपाल की दिशा में भाग गए। इसके बाद टीम ने तलाशी अभियान चलाया, जिसमें मौके से 16 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद हुआ। प्रत्येक बोरे में लगभग 19 किलोग्राम लहसुन भरा था, जिसका कुल वजन 304 किलोग्राम पाया गया। एसएसबी ने मौके पर ही कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बरामद लहसुन को जब्त कर लिया। अग्रिम कार्रवाई के लिए इसे सीमा शुल्क कार्यालय निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व उपनिरीक्षक (सामान्य) एच. सेबास्टियन ने किया। टीम में सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चंद, आरक्षी राठौर युवराज और आरक्षी अविनाश कुमार भी शामिल थे। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के भारत-नेपाल सीमा पर 304 किलो चाइनीज लहसुन जब्त:एसएसबी की कार्रवाई, तस्कर सामान छोड़कर नेपाल भागे
RELATED ARTICLES












