रुपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सघन चेकिंग के दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 16.5 लाख भारतीय और 69 लाख नेपाली मुद्रा बरामद की है। बरामद कुल अवैध मुद्रा 85.5 लाख रुपये है। यह कार्रवाई 21 अप्रैल को सीमा पर चेकिंग के दौरान की गई। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार व्यक्ति अन्य लोगों से भारतीय मुद्रा लेकर उसे नेपाली मुद्रा में परिवर्तित कर सीमा पार कराने की फिराक में थे। बरामद धनराशि के मामले में कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद सभी जांच एजेंसियों, जिनमें आयकर विभाग, एसएसबी और एलआईयू शामिल हैं, ने विस्तृत पूछताछ की। धनराशि से संबंधित पाए जाने पर आयकर विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है, और विभाग द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान राजेश प्रसाद सोनार (26 वर्ष, पुत्र मोतीलाल, निवासी घोरे गांव महानगरपालिका वार्ड नंबर 17, जिला बांके, नेपाल), प्रताप सिंह जायसवाल (37 वर्ष, पुत्र राधे, निवासी गनरनापुर, नेपालगंज वार्ड नंबर 20, रांझा, जिला बांके, नेपाल), विजय कुमार अग्रवाल (पुत्र सुदामा प्रसाद, निवासी रेलवे स्टेशन रुपईडीहा), रामगोपाल शुक्ला (पुत्र रामसरन शुक्ला, निवासी शांति नगर रुपईडीहा), मोतीलाल (पुत्र ननकू, निवासी निधि नगर संकल्पा दाखिला बंजरिया, थाना रुपईडीहा) और दीपक कुमार निषाद (पुत्र बबलू, निवासी गोडियान मोहल्ला रुपईडीहा) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी रमेश सिंह रावत (उप-निरीक्षक), अब्दुल कादिर खाँ (उप-निरीक्षक), अभिषेक राय (आरक्षी), सेविन्द्र यादव (आरक्षी) और विकास प्रजापति (आरक्षी) शामिल थे।
भारत-नेपाल सीमा पर 6 लोग गिरफ्तार:रुपईडीहा में 85.5 लाख की अवैध नेपाली-भारतीय मुद्रा बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












