Homeदेश (National)68 यात्री, अचानक सुलग उठी राजधानी एक्सप्रेस, सामान जलकर राख

68 यात्री, अचानक सुलग उठी राजधानी एक्सप्रेस, सामान जलकर राख

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में राजधानी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में रविवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बोरी जलकर राख हो गई। इस घटना में फिलहाल किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आलोट और लूनीरीछा स्टेशन के बीच तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 12431 के बी-1 डिब्बे में आग लगी।

यह भी पढ़ें: संकट में दिल्ली फायर सर्विस! 80% अफसर पद खाली, 2011 के बाद नहीं हुई बड़ी भर्ती

आग कब लगी?

सुबह-सुबह ट्रेन, अपनी रफ्तार से जा रही थी, तभी करीब 5.15 पर आग लग गई। उन्होंने बताया कि कोटा रेल मंडल के तहत आने वाले क्षेत्र में हुई घटना में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

xx

कैसे आग बुझाई गई?

रेलवे अधिकारी ने कहा कि जिस डिब्बे में आग लगी, उसे ट्रेन से अलग करके आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि रतलाम के मंडल रेल प्रबंधक मौके पर पहुंच गए हैं। रतलाम से दुर्घटना राहत ट्रेन भी वहां पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: रेलवे की वेटिंग लिस्ट बनी सिरदर्द, 2025-26 में 3 करोड़ यात्री नहीं कर पाए सफर

कितने यात्री सवार थे?

कोटा मंडल के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस डिब्बे में 68 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया।

यात्रियों के सामान जलकर राख

आग की वजह से कई यात्रियों के सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रेन सुलगती नजर आई। सुबह का वक्त होने की वजह से आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments