Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अग्गापुर गौशाला में 80 गोवंश बिना ईयर टैगिंग के मिले:डीएम ने औचक...

अग्गापुर गौशाला में 80 गोवंश बिना ईयर टैगिंग के मिले:डीएम ने औचक निरीक्षण कर जताई नाराजगी, तत्काल सुधार के निर्देश दिए


श्रावस्ती जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बुधवार को सिरसिया विकासखंड के ग्राम पंचायत अग्गापुर स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। विभाग ने बुधवार को 6:00 बजे के बाद जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 122 गोवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें से लगभग 80 गोवंशों की ईयर टैगिंग नहीं हुई थी। इसके अतिरिक्त, टीकाकरण पंजिका भी अद्यतन नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गौशाला में संरक्षित प्रत्येक गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध रहे। साथ ही, छाया, प्रकाश, चन्नी और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा गौशाला में नियमित साफ-सफाई कराने के आदेश दिए गए। ईयर टैगिंग कराने के निर्देश उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जनपद की सभी गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, समय से टीकाकरण और उसका विवरण पंजिका व संबंधित पोर्टल पर दर्ज कराने को कहा गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी क्षेत्र में गोवंश के बीमार होने की सूचना मिलने पर संबंधित पशु चिकित्साधिकारी तत्काल उपचार सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने पशुपालकों को भी गोवंश पालन के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को सरकार की ओर से गोवंशों के भरण-पोषण के लिए दिए जा रहे सहयोग और पशुपालन से होने वाले लाभ की जानकारी दी जाए, ताकि लोग अपने पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ें और उनका उचित पालन-पोषण करें। डीएम ने गौशाला की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments