Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)घुघली थाने में 811 लीटर अवैध शराब नष्ट:न्यायालय के आदेश पर आबकारी...

घुघली थाने में 811 लीटर अवैध शराब नष्ट:न्यायालय के आदेश पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई


घुघली थाना परिसर में गुरुवार शाम 05:30 बजे लगभग न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 811 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई। यह शराब आबकारी अधिनियम से जुड़े विभिन्न मुकदमों में बरामद की गई थी। नष्ट की गई शराब में अवैध देसी और कच्ची शराब शामिल थी, जिसे 14 मई 2023 से 14 मार्च 2026 के बीच जब्त किया गया था। कुल 110 मुकदमों से संबंधित यह कार्रवाई नियमानुसार की गई। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम, आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार, थाना प्रभारी सूरज कुमार और हेड मोहर्रिर मनोज कुमार सहित पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह विनिष्टीकरण सिविल जज (प्रवर खण्ड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महाराजगंज के 21 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में किया गया। इसका उद्देश्य जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण और अभिलेखों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करना है। विनष्टीकरण से पहले, समस्त अवैध कच्ची शराब का विधिवत पंचनामा तैयार किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद, थाना परिसर में गड्ढा खोदकर शराब को नष्ट किया गया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments