Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में 8 रबी उल अव्वल कार्यक्रम संपन्न:सुन्नी समुदाय का 10 दिवसीय...

श्रावस्ती में 8 रबी उल अव्वल कार्यक्रम संपन्न:सुन्नी समुदाय का 10 दिवसीय धार्मिक जलसा जारी


श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में सुन्नी समुदाय द्वारा आयोजित 10 दिवसीय धार्मिक जलसे के तहत 8 रबी उल अव्वल का कार्यक्रम शनिवार रात संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम रात 9:20 बजे कुरान पाक की तिलावत से शुरू हुआ। मंच पर उपस्थित नातख्वानों और ओलमा-ए-किराम ने नात-ए-पाक और मनकबत पेश की, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक हो गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद देर रात तक मौजूद रहे। पूरा पंडाल “नारा-ए-तकबीर” और “नारा-ए-रिसालत” के नारों से गूंजता रहा। जलसे में आए उलमाओं ने पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं और उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में अमन, भाईचारा और मोहब्बत का संदेश दिया। नातख्वानों ने अपनी सुरीली आवाज में नात शरीफ पढ़कर उपस्थित लोगों को सुकून पहुंचाया। कार्यक्रम का समापन देर रात देश और दुनिया में अमन-ओ-अमान और तरक्की की विशेष दुआ के साथ हुआ। आयोजन समिति के अनुसार, यह धार्मिक सिलसिला शनिवार (1 रबी उल अव्वल) से शुरू होकर 10 रबी उल अव्वल तक प्रतिदिन रात में जारी रहेगा। इसमें हर दिन बाहर से नामचीन नातख्वान और ओलमा-ए-किराम शिरकत करेंगे। 11 रबी उल अव्वल को देर रात कस्बे में अकीदत के साथ जुलूस निकाला जाएगा, जबकि 12 रबी उल अव्वल को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कस्बे का मुख्य जुलूस पारंपरिक शान-ओ-शौकत के साथ निकलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular