Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पेट्रोल पंप से 95 हजार रुपए चोरी, उचक्के फरार:बहराइच में घटना सीसीटीवी...

पेट्रोल पंप से 95 हजार रुपए चोरी, उचक्के फरार:बहराइच में घटना सीसीटीवी में कैद, केबिन में घुसकर वारदात को दिया अंजाम


बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में स्थित आलोक ट्रेडिंग कंपनी के पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े 95 हजार रुपए की नकदी चोरी हो गई। दो शातिर चोरों ने पेट्रोल पंप के केबिन में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारियों को इसकी जानकारी दोपहर 2 बजे, यानी तीन घंटे बाद मिली। चोरी की पूरी वारदात पेट्रोल पंप के केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के समय पेट्रोल पंप कर्मचारी हरपाल तेल बिक्री के बाद स्टाफ का कैश केबिन के अंदर गिन रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक सामान्य तरीके से केबिन में घुस गए। केबिन के दरवाजे पर ‘अनाधिकृत प्रवेश निषेध’ का बोर्ड लगा होने के बावजूद उन्हें किसी ने नहीं रोका। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों संदिग्ध केबिन के भीतर आराम से घूम रहे थे। उन्होंने इसी सहजता का फायदा उठाकर टेबल पर रखी 95 हजार रुपये की नकदी उठाई और तुरंत मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के कई अन्य सीसीटीवी कैमरों में भी संदिग्धों की तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस की टीमें फुटेज और हुलिए के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments