श्रावस्ती में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर श्रावस्ती पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शनिवार सुबह 6 बजे के बाद से पुलिसकर्मियों को सीमा क्षेत्र से लेकर शहर तक तैनात कर सघन चेकिंग और लगातार गश्त कराई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर पुलिस की विशेष नजर है। संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ चेकिंग भारत-नेपाल सीमा से सटे थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस किया गया है। सिरसिया और मल्हीपुर पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ मिलकर सीमा क्षेत्र में सघन भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। तस्करी रोकने को डॉग स्क्वायड सक्रिय सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार गश्त की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसएसबी का डॉग स्क्वायड भी सक्रिय किया गया है। पुलिस और एसएसबी की टीमें संयुक्त रूप से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर रही हैं। ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील पुलिस टीमों ने सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों से संवाद कर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और सूचनाओं के त्वरित संकलन के लिए सर्विलांस टीम को भी सक्रिय किया गया है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर स्वतंत्रता दिवस के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली भ्रामक, आपत्तिजनक और अफवाह वाली सामग्री पर भी पुलिस नजर रख रही है। ऐसी किसी भी पोस्ट या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लगातार जारी रहेगा चेकिंग अभियान पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार भ्रमण, गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है।
श्रावस्ती में स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट:भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई निगरानी, बाजारों, बस स्टैंड और धार्मिक स्थलों पर चेकिंग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










