Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर तीन तस्कर गिरफ्तार:महराजगंज में 4350 नशीले इंजेक्शन की खेप...

भारत-नेपाल सीमा पर तीन तस्कर गिरफ्तार:महराजगंज में 4350 नशीले इंजेक्शन की खेप पकड़ी, पिकअप में लादकर ले जा रहे थे


महराजगंज पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। श्यामदेउरवा पुलिस, SWAT और SOG की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4,350 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पिपराइच-परतावल मार्ग स्थित बसहिया मोड़ के पास की गई। पुलिस को 13 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि गोरखपुर-पिपराइच की ओर से एक पिकअप वाहन में नशीली दवाओं की खेप लाकर परतावल के रास्ते नेपाल भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान नीले प्लास्टिक बोरे से 2,000 एम्पुल CEREJACK DIAZEPAM INJECTION और 2,350 एम्पुल BUPRENORPHINE INJECTION बरामद हुए। मौके से दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाकिर हुसैन (निवासी लोहरौली), गोविंद प्रसाद और सचिन (दोनों निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जाकिर और गोविंद ठूठीबारी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें ये दवाएं बिहार के टिंकविल उर्फ पिंकू नामक व्यक्ति द्वारा आपूर्ति की गई थीं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस ने पिकअप वाहन (संख्या UP56AT5866) को भी कब्जे में ले लिया है। थाना श्यामदेउरवा में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22(c)/23(c) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बरामद दवाओं की मात्रा व्यावसायिक श्रेणी में आती है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments