Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्रभारी निरीक्षक ने लालगंज थाने में किया ध्वजारोहण:पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता...

प्रभारी निरीक्षक ने लालगंज थाने में किया ध्वजारोहण:पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता की शपथ दिलाई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के बनकटी स्थित लालगंज थाना परिसर में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, देश की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था के प्रति पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन की सुरक्षा और उनके विश्वास को मजबूत करना भी है। सभी पुलिसकर्मियों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक ने सभी पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर थाना लालगंज का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments