Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बृजमनगंज में निकली तिरंगा यात्रा:छात्रों और कर्मचारियों ने राष्ट्रभक्ति के साथ किया...

बृजमनगंज में निकली तिरंगा यात्रा:छात्रों और कर्मचारियों ने राष्ट्रभक्ति के साथ किया भ्रमण


बृजमनगंज: आजादी के अमृत काल के अवसर पर शुक्रवार को बृजमनगंज क्षेत्र में दो अलग-अलग तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। फुलमनहा कस्बे में रमानाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने यात्रा में हिस्सा लिया, वहीं बृजमनगंज ब्लॉक मुख्यालय से बीडीओ राजकुमार के नेतृत्व में भी एक यात्रा निकाली गई। फुलमनहा में रमानाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज के प्रबंधक तेज प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में यह यात्रा आयोजित की गई। कॉलेज प्रांगण से शुरू होकर, यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरी और वापस कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” के नारे लगाए। इस यात्रा में विनीत श्रीवास्तव, विजेंद्र गुप्ता, विवेक सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल रहे। इसी क्रम में, बृजमनगंज ब्लॉक मुख्यालय से भी एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व बीडीओ राजकुमार ने किया। इस यात्रा में ब्लॉक के कर्मचारियों, सचिवों और अन्य लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया। इस अवसर पर गुलाब पाठक (एडीओ पंचायत), शीतलाल गुप्ता, जीतेंद्र गुप्ता, प्रदीप मणि, गोरखनाथ और सलीम खान सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments