Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ठूठीबारी में 16 अगस्त तक अतिक्रमण हटाने की मोहलत:सड़क चौड़ीकरण की जद...

ठूठीबारी में 16 अगस्त तक अतिक्रमण हटाने की मोहलत:सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकान-दुकानों पर चलेगा बुलडोजर


इंडो-नेपाल बॉर्डर ठूठीबारी में राष्ट्रीय राजमार्ग-730एस के चौड़ीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने गुरुवार को लाउडस्पीकर से घोषणा कर अतिक्रमण हटाने के लिए 16 अगस्त तक की अंतिम मोहलत दी है। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। ठूठीबारी चौराहे से कोतवाली तक सड़क चौड़ीकरण की जद में कई मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान आ रहे हैं। प्रभावित कारोबारियों, जिनमें योगेंद्र प्रसाद गुप्त, दिनेश रौनियार, पन्नालाल वर्मा, अनिल वर्मा, राजेंद्र खरबार, वीरेंद्र रौनियार, अशोक गुप्ता, विनोद गुप्ता, मिठाई लाल, कृष्ण कुमार दुबे और विनोद वर्मा शामिल हैं, ने बरसात के मौसम में ध्वस्तीकरण से कारोबार और आवागमन प्रभावित होने की आशंका जताई है। इन कारोबारियों ने प्रशासन से मौसम की स्थिति को देखते हुए एक व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की है। लाइजीनिंग ऑफिसर शिवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की सीमा पर दीवारों पर पहले ही निशानदेही करा दी गई थी। प्रभावित लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त समय भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर निर्माण अभी तक नहीं हटाया गया है। विभाग ने निचलौल खंड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 22 जुलाई को प्रभावित मकान और प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस जारी कर 15 दिन में निर्माण स्वयं हटाने का निर्देश दिया था। विभाग के अनुसार, प्रभावित परिसंपत्तियों के एवज में निर्धारित मुआवजा राशि उपलब्ध करा दी गई है। संबंधित लोग आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मुआवजा प्राप्त करते हुए अपनी परिसंपत्तियां स्वयं हटा सकते हैं। नोटिस की समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर 13 अगस्त को दोबारा माइकिंग कर अंतिम चेतावनी दी गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 16 अगस्त के बाद राजस्व एवं अर्जन विभाग द्वारा नियमानुसार ध्वस्तीकरण और कब्जा लेने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि कार्रवाई के दौरान होने वाली किसी भी क्षति की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी और ध्वस्तीकरण का खर्च भी उनसे वसूला जाएगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments