#बस्ती_न्यूज
दुबौलिया बाजार, बस्ती स्थित मदरसा अरबिया अहले सुन्नत फ़जुर्रहमान में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी पर जोर दिया। दुबौलिया बाजार के एक प्रमुख कारोबारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शब्बू सेठ जी ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर मदरसे के शिक्षक, छात्र, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में देशप्रेम, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के मदरसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह:तिरंगा फहराया गया, बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












