महराजगंज में पुलिस, स्वाट और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4350 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपराइच-परतावल मार्ग स्थित बसहिया मोड़ के पास की गई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों जाकिर हुसैन, गोविंद प्रसाद और सचिन को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए नशीले इंजेक्शनों में 2000 एम्पुल CEREJACK DIAZEPAM और 2350 एम्पुल BUPRENORPHINE INJECTION शामिल हैं। ये सभी इंजेक्शन दो-दो एमएल के हैं और उन पर NRx अंकित है। आरोपितों के कब्जे से एक महिंद्रा पिकअप वाहन और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से नशीली दवाओं की खेप नेपाल भेजी जानी है। इस सूचना पर बसहिया मोड़ के पास घेराबंदी की गई और वाहन की तलाशी ली गई, जिसके बाद यह बरामदगी हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में जाकिर हुसैन और गोविंद प्रसाद ठूठीबारी थाने के हिस्ट्रीशीटर बताए गए हैं। पूछताछ के दौरान, आरोपितों ने बताया कि उन्हें बिहार के दूविंकल उर्फ पिंकल से इन दवाओं की आपूर्ति मिलती थी। पुलिस ने थाना श्यामदेउरवा में तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में संपन्न हुई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बसहिया मोड़ पर 4350 नशीले इंजेक्शन बरामद:पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









