सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज पुलिस चौकी परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौकी प्रभारी गौरव सिंह ने ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद चौकी प्रभारी गौरव सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियों और गणमान्य नागरिकों को देश की अखंडता, सुरक्षा और जनसेवा के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने जवानों से अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ पालन करने का आह्वान किया। गौरव सिंह ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। समारोह में पुलिस बल के जवानों के साथ स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। इस दौरान चौकी परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा।
नासिरगंज चौकी में फहराया तिरंगा:पुलिसकर्मियों ने देश की अखंडता, सुरक्षा और जनसेवा की ली शपथ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












