#बस्ती_न्यूज
बस्ती में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने विक्रमजोत, बस्ती का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को कम ब्याज दर पर बैंक ऋण लेकर स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी का विक्रमजोत चौराहे पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला-महामंत्री ग़ुलाब अहमद और उनके साथियों ने स्वागत किया। ग़ुलाब अहमद ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। मंत्री ने कहा कि महिलाएं बैंकों से कम ब्याज दरों पर ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। इससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इस अवसर पर ग़ुलाब अहमद के साथ निहाल अंसारी, अंसार, ज़फ़र अली, तबारक अली और जाहिद अली सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी का विक्रमजोत पहुंचे:मुस्लिम महिलाओं को कम ब्याज पर ऋण, रोजगार पर दिया जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












