ककांधु ग्राम सभा स्थित स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद बच्चों और उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों और देश की आजादी के लिए किए गए उनके बलिदानों को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों और मौजूद लोगों में मिठाई वितरित की गई। आयोजन में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। बलवीर वर्मा, दुर्गेश, पिंटू, संतोष, उमेश और हरीश समेत कई लोग मौजूद रहे।
ककांधु के स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस:ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान, बच्चों में बांटी मिठाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












