HomeHealth & Fitnessध्वजारोहण के साथ नागरिकों के लिए खुली 'नौसेना शौर्य वाटिका 

ध्वजारोहण के साथ नागरिकों के लिए खुली ‘नौसेना शौर्य वाटिका 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 6.09.44 PM (1)लखनऊ। सीजी सिटी में अर्बन वेट लैंड के पास निर्मित नौसेना शौर्य वाटिका 15 अगस्त 2026 से आम जनता के लिए खोल दिया गया। इस मौके पर 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर, कमांडर रोहित सूद ने कैडेट्स की उपस्थित में ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में लखनऊ विकास प्राधिकरण के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि 15 अगस्त से संग्रहालय आम लोगों के लिए खोला दिया गया है। अगले 02 सप्ताह तक परिसर में टिकट नहीं लगेगा और यहां घूमने आने वाले लोगों को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। उसके बाद व्यस्कों के लिए 50 रूपये व बच्चों के लिए 25 रूपये प्रवेश शुल्क लागू होगा।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 6.09.40 PM

वीसी ने कहा कि नौसेना शौर्य वाटिका शहरवासियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ देश की नौसेना के गौरवशाली इतिहास, शौर्य और पराक्रम को जानने-समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और भारतीय नौसेना के प्रति गौरव की भावना विकसित करने में यह परिसर उपयोगी साबित होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे परिवार के साथ नौसेना शौर्य वाटिका का भ्रमण करें और यहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाते हुए भारतीय नौसेना के गौरवशाली इतिहास एवं वीरता से परिचित हों।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular