#बस्ती_न्यूज
बस्ती कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की तीन रेंजर साइकिलें और एक आईफोन मोबाइल बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह के नेतृत्व में बड़ेबन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मूड़घाट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मूड़घाट पुल के पास घेराबंदी कर आदर्श चक्रवर्ती को 16 अगस्त की सुबह करीब 3:30 बजे पकड़ा। आदर्श चक्रवर्ती कटरा बाईपास डमरूआ, थाना कोतवाली, बस्ती का निवासी है। गिरफ्तारी के दौरान आदर्श के पास से चोरी की तीन रेंजर साइकिलें और एक आईफोन मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 15 अगस्त को भगवत मार्केट से मोबाइल चोरी किया था। आरोपी ने यह भी बताया कि वह कोचिंग सेंटरों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों के आसपास घूमकर साइकिल और मोबाइल चोरी करता था। चोरी किए गए सामान को बेचकर मिलने वाले पैसों से वह अपने निजी शौक पूरे करता था। इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 353/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस दर्ज की गई है, जिसमें बाद में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी आदर्श चक्रवर्ती के खिलाफ वर्ष 2022 में भी धारा 323, 504 और 506 के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेश शर्मा, कांस्टेबल राजू यादव, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह और रिक्रूट कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, तीन साइकिलें बरामद:बस्ती कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












