Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पिपरा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह:प्रधान ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने प्रस्तुत...

पिपरा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह:प्रधान ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत


श्रावस्ती जिले के गिलौला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान प्रमिला देवी ने विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं के साथ गांव के सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर विद्यालय पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। बच्चों की इस प्रस्तुति पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रजीत मिश्रा ने उन्हें पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में शिक्षक रणविजय ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत लंबे समय तक अंग्रेजी शासन के अधीन रहा और देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न आंदोलनों और वीर शहीदों के संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार आर्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था, इसलिए प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को देशवासी हमेशा श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करते रहेंगे। उन्हीं के बलिदान की बदौलत आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। अध्यापक अरविंद यादव ने बच्चों को जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में जनरल डायर के आदेश पर निहत्थे लोगों की सभा पर गोलियां चलवाई गई थीं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए और घायल हुए थे। यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण और दुखद घटनाओं में से एक है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए गए। अध्यापक उमाशंकर ने राष्ट्रगान और तिरंगा के बारे में बच्चों को जानकारी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments