Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में सास ने बहू पर मारपीट का लगाया आरोप:बेटे से 10...

सिसवा में सास ने बहू पर मारपीट का लगाया आरोप:बेटे से 10 लाख मांगे, जान से मारने की धमकी


सिसवा बाजार के शिवा नगर में एक महिला ने अपनी बहू पर मारपीट करने और घर से सामान ले जाने का आरोप लगाया है। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के वार्ड नंबर-19, जलकल रोड निवासी मीना देवी ने इस संबंध में कोठीभार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मीना देवी ने बताया कि यह घटना 13 अगस्त को हुई थी। उनकी बहू पूजा अपने मायके से लगभग पांच से सात लोगों के साथ उनके घर पहुंची थी। आरोप है कि सभी जबरन घर में घुस गए और मीना देवी के साथ मारपीट की। इसके बाद वे घर से कुछ सामान लेकर चले गए। मीना देवी ने यह भी आरोप लगाया है कि जाते समय उनकी बहू ने उनके बेटे से दस लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह असहाय हैं और उनके बेटे के अलावा उनका कोई सहारा नहीं है। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि भविष्य में उनके या उनके बेटे के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उनकी बहू पूजा की होगी। पीड़िता ने पुलिस से इस मामले की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और अपनी तथा अपने बेटे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular