#बस्ती_न्यूज
बस्ती के गौर थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने देश की आन-बान-शान तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान गाया और देश की स्वतंत्रता तथा वीर शहीदों को नमन किया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। पुलिसकर्मियों ने देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अपने संकल्प को दोहराया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के गौर थाने में स्वतंत्रता दिवस पर:थानाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












