सिसवा नगरपालिका क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर के आरपीआईसी स्कूल, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और रामकिशन मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में सराबोर हो गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आरपीआईसी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज तिवारी, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य निरंकार सिंह, सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक ओ.ए. जोसफ और रामकिशन मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक विवेक चौरसिया ने स्वाधीनता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में देश के प्रति समर्पण और देशभक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह के अंत में बच्चों के बीच मिष्ठान्न का वितरण किया गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में स्वाधीनता दिवस, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण:छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दी देशभक्ति की प्रस्तुति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












