Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया:सपा नेता ने फहराया...

बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया:सपा नेता ने फहराया तिरंगा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के हरैया विधानसभा क्षेत्र स्थित पौली प्राथमिक विद्यालय में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दयाराम चौधरी (दयाशंकर मिश्रा) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दयाराम चौधरी ने विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसे सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय और बच्चों को संबोधित किया। अपने संबोधन में चौधरी ने अमर शहीदों के बलिदान को याद किया और देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के समापन पर, उन्होंने समस्त विधानसभा और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments